हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home कैथल कैथल नाबालिग ...

    कैथल नाबालिग डबल मर्डर मामले में 7 नाबालिग पकड़े

    Kaithal News
    Kaithal News: कैथल नाबालिग डबल मर्डर मामले में 7 नाबालिग पकड़े

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: बरटा गांव के दो युवकों की हत्या करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर बीर भान द्वारा 7 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। डीएसपी बीर भान ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बरटा निवासी रोहताश की शिकायत अनुसार उसका 15 वर्षीय बेटा प्रिंस व उसके चाचा का लड़का अरमान दोनो हमउम्र तथा दोस्त थे। उनके गांव के ही दो युवक 3-4 दिन पहले उनके घर आए तथा कहने लगे की प्रिंस व अरमान उनकी बहनों के साथ छेड़खानी करते है। Kaithal News

    जिनको समझा देना, वरना अंजाम बुरा होगा। 18 मई की शाम करीब 6 बजे प्रिंस व अरमान दोनो घर से बाहर घूमने के लिए गए थे। जो घर वापिस नहीं आए। जो 19 मई की सुबह धनौरी ड्रैन के पास प्रिंस व अरमान की डैड बोडी मिली। जिनके सिर व अन्य जगह पर तेजधार हथियारों की चोट के निशान थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। सभी नाबालिग 15 से 16 वर्ष उम्र के है। लड़कियों से छेड़छाड़ की रंजिशन उक्त नाबालिगों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। सभी नाबालिगों को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

    लड़कियों से छेड़छाड़ का मामले आया सामने | Kaithal News

    पुलिस को मौके से लोहे का हथियार मिला है, जिसे हत्या के दौरान प्रयोग किया गया। इसे पाइप और मोटरसाइकिल के चेन सेट से जोड़कर बनाया गया था। किसी को शक न हो इसलिए सभी नाबालिग लड़के हत्या करने के बाद रोजाना की तरह स्कूल गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों और मृतकों के बीच कुछ दिन पहले भी तकरार हुई थी। लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर चार दिन पहले भी आरोपित मृतकों के घर उलहाना देने के लिए गए थे। मृतकों पर आरोप लगाए थे कि वे उनकी बहनों को गली से आते जाते छेड़ते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसी बात की रंजिश को लेकर ही दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

    दो आरोपी अभी भी फरार

    इस मामले में एक मृतक के पिता की शिकायत पर गांव के ही नौ आरोपितों के हत्या की धाराओं के तहत सदर थाना में केस दर्ज किया गया था। 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। Kaithal News

    आरोपी बहाने से लेकर गए थे ड्रेन पर

    पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपितों ने वारदात के दिन 18 मई को स्कूल से घर आने के बाद हत्या की योजना बनाई थी। सभी आरोपित गांव में ही हुक्का पी रहे थे और इसी दौरान इस योजना को बनाया गया था। योजना के अनुसार एक युवक बाइक पर दोनों मृतकों को पार्टी करने का बहाना बनाकर अपने साथ धनौरी ड्रेन के पास ले गया था।

    यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने 450 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र