हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना रेलव...

    लुधियाना रेलवे स्टेशन से सात माह की बच्ची हुई गायब

    Ludhiana News
    Ludhiana News : लुधियाना रेलवे स्टेशन से सात माह की बच्ची हुई गायब

    वैष्णो देवी के दर्शन कर वापिस लौटा था परिवार | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Child Theft: रविवार सुबह लुधियाना रेलवे स्टेशन से सात माह की बच्ची चोरी हो गई। बच्ची परिवार के साथ रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर पर सो रही थी। लेकिन, जब सुबह माता-पिता की आंख खुली तो बच्ची गायब थी। परिवार ने खुशी को पूरे स्टेशन परिसर में ढूंढा पर वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद बच्ची के पिता चंदन कुमार ने थाना जीआरपी पुलिस में सूचना दी। पिता की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार सहित माता वैष्णो देवी में माथा टेकने गया था। जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन से हेमकुंट साहिब एक्सप्रेस ली थी। Ludhiana News

    ट्रेन रात 2.10 बजे लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रात ज्यादा होने पर परिवार ने रेलवे स्टेशन पर ही रुकने का फैसला लिया। इसके बाद वे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चादर बिछा कर जमीन पर ही सो गए। सुबह पांच बजे जब उनकी आंख खुली तो देखा की बच्ची खुशी वहां पर नहीं है। उन्होंने आसपास भी बच्ची की तलाश की। लेकिन, बच्ची नहीं मिली। इसके बाद चंदन ने बच्चे के गुम होने की शिकायत थाना जीआरपी को दी। जांच अधिकारी भजन सिंह का कहना है कि बच्ची को ढूंढा जा रहा है। आसपास लगे सीटीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– भाखड़ा नहर में नहाने उतरा युवक डूबा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here