हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब आतंकी लंडा के...

    आतंकी लंडा के पांच साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News
    Jalandhar News : आतंकी लंडा के पांच साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    सीमा पार से मंगवाते थे हथियारों की खेप, दर्जनों मामले हैं दर्ज

    • 4 विदेशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकी लखबीर लंडा के 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 विदेशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ जाल बिछा रखा था। 15 दिन के आॅपरेशन के बाद कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। Jalandhar News

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उक्त आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवाते थे। पंजाब सभी विभिन्न राज्यों में आरोपी नशे की सप्लाई, हत्या, फिरौती और जबरन वसूली जैसी की वारदातें कर चुके थे। पंजाब के विभिन्न जिलों में उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। सभी की आपराधिक गतिविधियों को सिटी पुलिस द्वारा पिछले काफी समय से ट्रैक किया जा रहा था। इसी के आधार पर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बीते कुछ दिनों से शहर में आरोपियों की मूवमेंट ज्यादा हो गई थी। डीजीपी यादव ने कहा- संगठित अपराध को खत्म करने के लिए ये सिटी पुलिस की अच्छी पहल है। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– सिंचाई विभाग के परिसर में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here