हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा जिला का...

    भाजपा जिला कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री व आठ मंत्री नियुक्त

    Kaithal News
    Sanketik photo

    31 पदाधिकारियों की नियुक्ति

    हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने अपनी टीम का ऐलान किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार गठित की गई संतुलित जिला कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने बताया कि पार्टी महिलाओं को आगे लाने की पक्षधर है, इसलिए कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है। हर वर्ग से उन कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है जो वैचारिक रूप से पार्टी के प्रति समर्पित हैं। Hanumangarh News

    टीम में सात उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, इनमें पुष्पा नाहटा, छोटू सिंह सेवग, उत्तम सिंह राठौड़, ओम सोनी, अनिल महला, अनूप सिंह शेखावत और सरोज नायक शामिल हैं। तीन महामंत्री बनाए गए हैं, इनमें प्रदीप ऐरी, चरणदास गर्ग और नंदलाल वर्मा शामिल हैं। आठ मंत्रियों में सोना देवी, मुरलीधर सोनी, तेजेंद्र सिंह बराड़, कुलवंत सिंह चहल, सुशील जोशी, शिमला मेहंदीरत्ता, प्रियंका सहारण और कृष्णा गोदारा हैं। कार्यकारिणी में सुरेंद्र तिवाड़ी को कार्यालय मंत्री, कृष्ण तायल को मीडिया प्रभारी, दलीप बेनीवाल को सह मीडिया प्रभारी, जुगल किशोर गौड़, जगदीश गर्ग, आशीष पारीक व सुभाष सहारण को जिला प्रवक्ता, पारस मिड्ढा को आईटी संयोजक और पूनम हिसारिया को आईटी सह संयोजक तथा प्रवीण कटारिया को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। Hanumangarh News

    अपनी ही यूनियन के प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा