हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फांसी के फंदे...

    फांसी के फंदे पर लटका मिला सातवीं का छात्र

    Seventh student found hanging sachkahoon

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। इसराना तहसील के गांव डाहर के सातवीं कक्षा के छात्र फांसी के फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा और निजी हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि बच्चा पढ़ाई में ठीक था। कभी उसे डांटा नहीं। कोई ऐसी जिद नहीं थी कि जो पूरी न होने पर उसने खुदकुशी की हो। किसी से रंजिश भी नहीं थी। वे समझ नहीं पा रहे कि ऐसा कैसे हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    जोगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा सौरव (12) सातवीं कक्षा में पढ़ता था। माँ अंजू ब्यूटी पार्लर चलाती है। वह मजदूरी करता है और काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी भी ब्यूटी पार्लर पर थी। उनके मकान में ऊपर नीचे कमरे हैं। अंजू जब घर लौटी तो ऊपर के कमरे में सौरव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे नीचे उतारा गया। जब तक उसे अस्पताल लेकर गए, तब तक उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सौरव सीधा-साधा लड़का था। ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। स्कूल से कोई शिकायत नहीं आती थी। फिर उसने आत्महत्या क्यों की, यह कहना मुश्किल है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here