हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश गुजरात तट के ...

    गुजरात तट के निकट तेज हवा और तूफानी लहरों के चलते कई नौकायें पलटीं, आठ लोग लापता

    अहमदाबाद/वेरावल (एजेंसी)। गुजरात के समुद्र तटीय गिर सोमनाथ जिले के नवा बंदर के निकट खराब मौसम के बीच अचानक बही तेज हवा और तूफानी लहरों के चलते समुद्र में एक दर्जन से अधिक नौकाओं के पलट जाने और इन पर सवार 10 से अधिक मछुआरों के डूब जाने आशंका हैं। नवा बंदर पुलिस स्टेशन ने कम से कम पांच नौकाओं के डूबने और आठ मछुआरों के लापता होने की पुष्टि की है।

    यूएनआई को मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार तेज हवा और अरब सागर में उठी ऊँची लहरों के चलते रात 11 बजे से सुबह तीन बजे के बीच नवा बंदर जेट्टी पर बंधी कम से कम पांच नौकाए डूब गयीं हैं और इन पर सवार आठ लोग लापता हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह संख्या केवल जेट्टी के निकट की नौकाओं की है इसलिए कुल संख्या अधिक हो सकती हैं क्योंकि कई नौकाए मछली पकड़ने के लिए पहले से समुद्र में थीं।

    संयुक्त टीम तलाशी अभियान में जुटी

    गिर सोमनाथ जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी ने भी अब तक पांच से छह नौकाओं के समुद्र में बह जाने और आठ मछुआरों के लापता होने की पुष्टि करते हुए यूएनआई को बताया कि पुलिस और तट रक्षक दल यानी कोस्ट गार्ड्स की संयुक्त टीम तलाशी अभियान में जुटी है। उन्होंने भी नौकाओं और लापता मछुआरों की संख्या और अधिक होने की आशंका से इंकार नहीं किया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह तूफानी प्रणाली स्थानिक प्रकृति की थी यानी केवल नवा बंदर और आसपास तक सीमित थी। जिले के करीब 160 किमी के तटीय इलाकों में से किसी अन्य से इस तरह की घटना को सूचना अभी तक नहीं है।

    सर्वाधिक छह इंच बरसात दक्षिण गुजरात के उमरपाड़ा में हुई

    लापता मछुआरों की खोजबीन की जा रही है। इसके लिए तट रक्षक दल की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणाली और निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते गुजरात में पिछले 24 घंटे से बेमौसम की बरसात हो रही है। इस दौरान कुल 151 में से 129 तालुका में बरसात हुई है। सर्वाधिक छह इंच बरसात दक्षिण गुजरात के उमरपाड़ा में हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here