हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बंद मकान में ...

    बंद मकान में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। संगरिया थाना पुलिस ने डीएसटी हनुमानगढ़ के सहयोग से चक 6 पीटीपी नुकेरां की ढाणी में कार्यवाही करते हुए बंद मकान में ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को गिरफ्तार (gamblers arrested) किया। तलाशी में जुआरियों के पास दो लाख दस हजार रुपए की जुआ रकम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में हनुमानगढ़ के अलावा श्रीगंगानगर व पड़ोसी राज्य पंजाब के जुआरी भी शामिल हैं। Hanumangarh News

    • दो लाख दस हजार रुपए की जुआ रकम बरामद
    • डीएसटी के सहयोग से संगरिया थाना पुलिस की कार्यवाही

    जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर से अवैध कारोबार पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत संगरिया पुलिस थाना अधीन आने वाली मालारामपुरा चौकी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चक 6 पीटीपी नुकेरां की ढाणी में कुछ जने ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर शुक्रवार रात्रि को मालारामपुरा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रणवीर सिंह के नेतृत्व में संगरिया थाना व चौकी स्टाफ ने चक 6 पीटीपी नुकेरां की ढाणी में सुखवीर सिंह पुत्र अजायब सिंह जटसिख के बंद पड़े मकान में दबिश दी तो वहां 14 व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले।

    पुलिस ने जुआ खेल रहे सुखवीर सिंह पुत्र अजायब सिंह जटसिख निवासी ढाणी चक 6 पीटीपी नुकेरां, पूर्णसिंह (40) पुत्र कृष्णसिंह कुम्हार निवासी वार्ड 4 गांव मक्कासर पीएस हनुमानगढ़ जंक्शन, मलकीत सिंह (42) पुत्र जंगीर सिंह जटसिख निवासी वार्ड 1 नजदीक गुरुद्वारा रोड़ांवाली पीएस लम्बी जिला मुक्तसर पंजाब, अल्लादिता (44) पुत्र खुदा बक्श निवासी वार्ड 15 रोड़ांवाली पीएस सदर हनुमानगढ़, मदन लाल (56) पुत्र कुलजश राम अरोड़ा निवासी वार्ड 17, पुरानी आबादी श्रीगंगानगर, साहब सिंह (53) पुत्र राजन सिंह जटसिख निवासी वार्ड 1 संगरिय, जवाहर लाल (50) पुत्र बनारसी दास अग्रवाल निवासी वार्ड 17 पीलीबंगा,

    जसवीर सिंह (38) पुत्र भगवान सिंह कुम्हार निवासी वार्ड 19 नजदीक प्रेम आरा चोटाला पीएस डबवाली सदर जिला सिरसा, मनफूल राम (40) पुत्र अमराराम कुम्हार निवासी वार्ड 8 जैतसर पीएस जैतपुर जिला श्रीगंगानगर, सलीम खान (25) पुत्र मुस्तफा निवासी वार्ड 17 नजदीक मस्जिद रोड़ांवाली पीएस सदर हनुमानगढ़, तरसेम सिंह (45) पुत्र बलदेव सिंह जटसिख निवासी वार्ड 3 मोरजण्ड सिखान, रमेश कुमार (35) पुत्र कासीराम नायक निवासी वार्ड 4 डबलीराठान पीएस सदर हनुमानगढ़, साहब सिंह (58) पुत्र मनीराम जाट निवासी वार्ड 11 दुलमाना पीएस पीलीबंगा व अक्षय कुमार (25) पुत्र जगदीश नायक निवासी वार्ड 4 डबलीराठान पीएस सदर हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया।

    मौके से कुल दो लाख दस हजार रुपए की जुआ रकम बरामद कर इनके खिलाफ आरपीजीओ में प्रकरण दर्ज किया। प्रकरण का अनुसंधान संगरिया पुलिस थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां की ओर से जारी है। पुलिस टीम में एसआई रणवीर सिंह, एसआई लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल युधिष्टर, रामपाल, राजेन्द्र, उम्मेद व सुरेन्द्र शामिल थे। इस कार्यवाही में जिला विशेष दल हनुमानगढ़ की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– छात्र-छात्राओं को तनाव से दूर रखने का प्रयास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here