हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किनाला व दौलत...

    किनाला व दौलतपुर के सेवादारों ने पुलिस कर्मियों व चिकित्सकों को वितरित किये फल

    Sewadar's of Kinala and Daulatpur distributed fruits to police personnel and doctors

    उकलाना। (कुलदीप स्वतंत्र)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा भेजे गए पांचवें शाही पत्र की शिक्षाओं पर अमल करते हुए गांव दौलतपुर , किनाला ब्लॉक उकलाना की साध-संगत ने पुलिस कर्मियों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल, निम्बू पानी, काढ़ा पैकिंग, लिक्विड, व इम्यून बूस्टर वितरित किया। इस मौके पर दलबीर इंसा दौलतपुर ने बताया कि बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से करोना जैसी महामारी से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए फल व निम्बू पानी वितरित किया  जा रहा  है। ताकि करोना जैसी महामारी से बचा जा सके।

    पुज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस फोर्स किनाला व दौलतपुर के सेवादारों ने करोना वारियर्स, पुलिस कर्मियों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को फल व निम्बू पानी वितरित किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस फोर्स के सेवादारों ने करोना महामारी में दिलो – जान से ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों को सैलूट किया । पुलिस के जवानों व चिकित्स्कों ने करोना रोकथाम के लिए वितरित किए गए निम्बू पानी व फल के लिए धन्यवाद किया और हौसला अफजाई के लिए आभार व्यक्त किया। इस मोके पर दलबीर इन्सां दौलतपुर, अमित इन्सां , आशीष इन्सां, विक्की इन्सां, रजत इन्सां, प्रभुदयाल इंसा, मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।