हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    Welfare Work: जरूरतमंद परिवारों में डेरा श्रद्धालुओं ने भरी खुशियां

    Welfare Work
    Welfare Work: जरूरतमंद परिवारों में डेरा श्रद्धालुओं ने भरी खुशियां

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Welfare Work: डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए हर जरूरतमंद परिवारों के दिलों में खुशियां भरने का कार्य करते हैं। इसको लेकर कुरुक्षेत्र ब्लॉक के सेवादारों ने जरूरतमंद परिवारों को खाने का सामान वितरित किया, ताकि त्योहारों के दिनों में जरूरतमंद परिवार भी खुशी से त्योहारों को मना सकें। इसके लिए ब्लॉक कुरुक्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पहले दर्जनों की संख्या में खाने के पैकेट तैयार किए जिसमें बच्चों के खाने की कई चीजों को डाला गया। Kurukshetra News

    इसके बाद सेवादार झुग्गियों में गए जहां जरूरमंद परिवारों के बच्चों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। इस मौके पर कुरुक्षेत्र ब्लॉक के 15 मैंबर कमेटी के सदस्य बाबा रामदास, राज मैहता, विरेंद्र, बहन अनिता, रिंकू, सुदेश, रजनी, सुभाष व अन्य सेवादार मौजूद रहे। बाबा रामदास ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरु जी साध संगत को संदेश देते हैं कि जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनें। इसी कड़ी में सेवादारों ने त्योहार के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बच्चों में विभिन्न खाद्य पदार्थों के पैकेट वितरीत किए ताकि ये बच्चे भी त्यौहार को हंसी खुशी से मना सकें। Welfare Work

    यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने कर दिया कमाल! झटके 4 ब्रॉन्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here