हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शैफाली लूना क...

    शैफाली लूना को मिली पीएचडी की उपाधि

    Sri Ganganagar News
    शैफाली लूना को मिली पीएचडी की उपाधि

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर क्षेत्र में अर्थशास्त्र विषय की प्रसिद्ध व्याख्याता शैफाली लूना को आज टांटिया यूनिवर्सिटी (Tantia University) द्वारा वाणिज्य विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की डिग्री प्रदान की गई। उन्होंने अपना विषय जोधपुर संभाग में पर्यटन का विकास एवं संभावनाएं पर शोध कार्य डॉ. हरलीनकौर के मार्गदर्शन में पूरा किया। आशीष अरोड़ा ने बताया की शैफाली लूना लायंस क्लब सैंटर के पूर्व अध्यक्ष व पेस्टिसाइड्स के प्रमुख व्यवसाई परविंदर लूना की पुत्री एवं कैनेडा के वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. भारत कक्कड़ की पत्नी हैं। Sri Ganganagar News

    शैफाली लूना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार जनों को देते हुए समस्त शुभचिंतकों का आभार वयक्त करते किया। उन्होंने बताया कि वह आगे भी अर्थशास्त्र के विषय को ऑनलाइन पढ़ाकर अपनी सेवाएं प्रदान करती रहेंगी। लायंस क्लब सैंटर के समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों ने बधाई दी। क्लब अध्यक्ष दीपक वाट्स ने लायन शैफाली को क्लब का गौरव बताया। Sri Ganganagar News

    पार्षद ने बचाई वृद्धा की जान, सेवादारों ने पहुंचाया घर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here