हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश Ashirwad Camp...

    Ashirwad Campaign: शाह सतनाम जी नगर आशीर्वाद मुहिम के तहत बना मददगार

    जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दिया सहयोग

    Ashirwad Campaign: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। खुशियों के मौके पर जब घर में शहनाइयों की तैयारी हो और उसी समय परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा हो, तो हालात कितने चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं, इसका अंदाजा खैरपुर स्थित एमआईटीसी कॉलोनी निवासी लखा सिंह के परिवार से लगाया जा सकता है। एक ओर पत्नी परमजीत कौर अस्पताल में उपचाराधीन थीं, वहीं 21 फरवरी को बेटी अमन कौर की शादी तय थी। ऐसे में बेटी की शादी और पत्नी के इलाज की चिंता ने पिता को असमंजस में डाल रखा था। परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने डेरा सच्चा सौदा की आशीर्वाद मुहिम के तहत आगे आकर सहयोग करने का निर्णय लिया। Sirsa News

    पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए साध-संगत शादी से पहले ही बेटी के घर पहुंची और घरेलू जरूरत का पूरा सामान भेंट कर परिवार की बड़ी चिंता दूर कर दी। साध-संगत की ओर से अमन कौर को डबल बैड, दो गद्दे, दो रजाइयां, दो दीवान की चादरें, दो सिराने, प्रेस, पर्स, मेज, दीवार घड़ी, लड़की के 11 सूट, लड़के के 4 सूट और 41 स्टील के बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामान दिया गया। साथ ही पूज्य गुरु जी का सुंदर स्वरूप व 1100 रुपये का शगुन देकर बेटी को आशीर्वाद दिया गया।

    इनका रहा सहयोग, परिवार ने जताया आभार | Sirsa News

    शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत द्वारा यह 31वीं जरूरतमंद बेटी की शादी है, जिसमें सहयोग प्रदान किया गया है। इस सेवा कार्य में सच्ची प्रेमी समिति की सेवादार बहन आशा इन्सां, प्रभा इन्सां, वीना इन्सां, हरविंद्र इन्सां, लक्ष्मी इन्सां, निधि इन्सां, कनिता इन्सां, सरोज बाला, राज इन्सां, किरण इन्सां, सुमन इन्सां, मीनू इन्सां, सोनिया इन्सां, महक इन्सां, कमलेश इन्सां, नीलम इन्सां सहित ब्लॉक की साध-संगत ने सहयोग किया। मदद मिलने पर भावुक हुए लखा सिंह ने कहा कि इतना सहयोग तो अपने भी नहीं करते, जितना साध-संगत ने किया है। उन्होंने पूज्य गुरु जी और साध-संगत का तहेदिल से आभार जताया। Sirsa News