हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मई सत्संग भंड...

    मई सत्संग भंडारे की तैयारियां मुकम्मल, दुनिया भर से पहुँचेगे करोड़ों श्रद्धालु

    sirsa
    छाया: सुशील कुमार

    भंडारे का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा का ‘सत्संग भंडारा’ 28 मई को शाह सतनाम जी धाम, सरसा में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। पावन सत्संग भंडारे को लेकर विभिन्न समितियों के सेवादारों ने व्यापक स्तर पर तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी हैं।

    भंडारे का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिम्मेवार सेवादारों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा में पहली बार यह ‘सत्संग भंडारा’ मनाया जा रहा है। इसको लेकर पंडाल, ट्रैफिक, स्पीकर, पेयजल, लंगर-भोजन सहित सभी समितियों के सेवादारों ने ड्यूटियां संभाल ली हैं।

    उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के 75वें रूहानी स्थापना दिवस व ‘जाम-ए-इन्सां गुरु का’ के पावन अवसर पर 29 अप्रैल को पूज्य गुुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने 15वीं चिट्ठी में मई महीने को लेकर पावन वचन फरमाए थे। चिट्ठी द्वारा पूज्य गुरु जी ने फरमाया था कि सन् 1948 में पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा का निर्माण कर पहला सत्संग मई महीने में फरमाया था। इसलिए मई महीने में भी साध-संगत पावन भंडारा मनाया करेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here