हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल: सीए प्रिया बंसल ने विद्यार्थियों को दिये करियर टिप्स

    Shah Satnam Ji Girls School

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सरसा के कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को करियर काउंसलिंग के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सीए प्रिया बंसल ने शिरकत की और स्कूल की छात्राओं को चार्टर्ड अकाउंटेंट में करियर बनाने संबंधी जानकारी दी। सेमिनार के दौरान उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए सीए प्रिया बंसल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए प्रतिभागी को पूरी लगन व चाह से पढ़ाई करनी होती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट बहुत ही प्रतिष्ठा और मेहनत का कोर्स और काम दोनों ही होता है।

    उन्होंने कहा कि सीए में करियर बनाने के लिए आपको तीन एग्जाम क्लियर करने होंगे। सीपीटी (एंट्रेंस एग्जाम), आईपीसीसी (इंटरमीडिएट एग्जाम) और फाइनल सीए एग्जाम। इस सेमिनार के दौरान स्कूल प्राचार्या डा. शीला पूनिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को भविष्य में रोजगार हेतु जागृत किया। इस अवसर पर कक्षा नौंवी से ग्यारहवीं की छात्राएं व स्कूल की अध्यापिकाएं उपस्थित रही। साइंस वाले बच्चों के लिए आईआईटी व नीट की कोचिंग के लिए नई दिल्ली के विद्या हब के डायरेक्टर आशीष गोयल ने बच्चों को जानकारी दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here