हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    ग्रीन एस सेवादारों ने किया अनेक स्थानों पर हाईपोक्लोराईड स्प्रे

    Dera Followers

    कोटा, सच कहूँ न्यूज। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए डेरा सच्चा सौदा कोटा की शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार निगम प्रशासन के निदेर्शानुसार लगातार 25 मार्च से शहर के अलग-अलग क्षोत्रों में हाईपोक्लोराईड दवा से सेनीटाइजर कार्य कर रहे हैं। (Dera Followers) सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार सेवादारों ने बुधवार को शिवपुरा, भीतरियाकुण्ड, आरएसी बटालियन एवं बालिता में सेनीटाइजर कार्य किया। सेवा के इस कार्य में सेवादार केवल इन्सां, जोरावर सिंह, अजय सिंह सौलंकी, रामविलास, अशोक, राजेन्द्र कुमार, कमल कुमार, राजेश कहार, प्रमोद कुमार, सोनू, रामस्वरूप एवं अनूप इन्सां आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।