हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश अंधेरी जिदंगि...

    अंधेरी जिदंगियों को मिलेगा उजियारा, नेत्र जांच शिविर जारी

    Yaad-E-Murshid

    अंधेरी जिदंगियों को मिलेगा उजियारा

    • रविवार दोपहर तक 3000 मरीजों का हुआ रजिस्ट्रेशन

    सुनील वर्मा/सुशील कुमार
    सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से अंधेरी जिंदगियों में उजाला लाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन पूज्य परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पवित्र याद में ‘याद ए मुर्शिद’ पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज 30वां फ्री आई कैम्प (विशाल नेत्र जांच शिविर) रविवार को शुरू हो गया। शाह सतनाम जी धाम में ‘याद ए मुर्शिद’ पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज 30वें फ्री आई कैम्प का शुभारंभ आदणीय शाही परिवार, डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन कमेटी व कैंप में सेवाएं देने आए चिकित्सकों व उपस्थित साध-संगत ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा व अरदास बोल कर किया। कैंप के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 के नियमों का पूर्णत: पालन किया गया। कैंप में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मुँह पर मास्क लगाकर, हाथों को सैनिटाइज कर और प्रत्येक का तापमान जांचने के पश्चात ही एंट्री दी जा रही है। कैंप में पहले दिन समाचार लिखे जाने तक 856 मरीजों की आँखों की जाँच हो चुकी थी तथा 3000 से अधिक नेत्र रोगी अपना पंजीकरण करवा चुके थे।
    सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के सीएमओ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौरव इन्सां ने कैंप संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने 13 दिसंबर 1991 को चोला बदला था। उन्हीं की याद में 1992 से हर साल 12 से 15 दिसंबर तक यह कैंप लगाया जा रहा है। इन कैंपों में अब तक 27 हजार के करीब मरीज अपनी आँखों का सफल आॅप्रेशन करवाकर रोशनी प्राप्त कर चुके हैं तथा लाखों लोग इस कैंप में अपनी जाँच करवा चुके हैं।

    मरीजों को आॅप्रेशन सहित सभी सुविधाएं नि:शुल्क

    शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल की नेत्र रोग विशेष डॉ. मोनिका इन्सां ने बताया कि इस कैंप में अधिकतर सफेद मोतिया व काला मोतिया के आॅपरेशन किए जाते हैं। इसके अलावा आवश्यक दवाइयां, लैबोरेट्री जांच भी फ्री में की जाती है तथा मरीजों को नजदीक के चश्में भी फ्री में दिए जाते है। कैंप का लाभ उठाने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न दूर-दराज के राज्यों से भी मरीज आते हैं। मरीजों के आॅप्रेशन भी हाइटेक लेवल के आॅपरेशन थियेटर में किए जाएंगे तथा सभी आॅपरेशन बिना टांके के किए जाएंगे।

     

    सोमवार से शुरू होंगे ऑप्रेशन

    राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में शुरू हुए इस कैंप में 12 से 15 दिसंबर तक नेत्र रोगियों की फ्री जांच की जाएगी तथा जिन मरीजों को आॅपरेशन के लिए चयनित किया जाएगा। उनके आॅपरेशन 13 दिसंबर सोमवार से शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आॅपरेशन थियेटरों में किए जाएंगे। कैंप में मरीजों की जांच के लिए बहनों और भाइयों के लिए अलग-अलग कैबिन बनाये गए। सभी की अलग-अलग ही जांच की गई।

    सन् 1992 से चल रहा अंधेरी जिंदगियों में रोशनी भरने का सिलसिला

    सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के सीएमओ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौरव इन्सां ने कैंप संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने 13 दिसंबर 1991 को चोला बदला था। उन्हीं की
    याद में 1992 से हर साल 12 से 15 दिसंबर तक यह कैंप लगाया जा रहा है। इन कैंपों में अब तक 27 हजार के करीब मरीज अपनी आँखों का सफल आॅप्रेशन करवाकर रोशनी प्राप्त कर चुके हैं तथा लाखों लोग इस कैंप में अपनी जाँच करवा चुके हैं।

    ऑप्रेशन सहित सभी सुविधाएं मिलेंगी नि:शुल्क

    वहीं शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल की नेत्र रोग विशेष डॉ. मोनिका इन्सां ने बताया कि इस कैंप में अधिकतर सफेद मोतिया व काला मोतिया के आॅपरेशन किए जाते हैं। इसके अलावा आवश्यक दवाइयां, लैबोरेट्री जांच भी फ्री में की जाती है तथा मरीजों को नजदीक के चश्में भी फ्री में दिए जाते है। कैंप का लाभ उठाने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न दूर-दराज के राज्यों से भी मरीज आते हैं। मरीजों के आॅप्रेशन भी हाइटेक लेवल के आॅपरेशन थियेटर में किए जाएंगे तथा सभी आॅपरेशन बिना टांके के किए जाएंगे।

    पूरी तन्मयता से ड्यूटी निभा रहे सेवादार

    कैंप में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सैकड़ों सेवादार भाई-बहन दिन-रात पूरी तन्मयता से सेवा दे रहे हैं। साफ-सफाई से लेकर मरीजों की जांच करवाना, खाना खिलाना, चाय-पानी, समय पर दवाई देना और बुजुर्ग मरीजों को बाथरूम आदि ले जाना जैसे सेवा कार्यों को बखूबी निभा रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here