हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home देश गोरीवाला की श...

    गोरीवाला की शांति देवी इन्सां मरणोंपरांत महान कार्य करके अमर सेवा मुहिम में अपना नाम दर्ज करा गई

    Sirsa News

    गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा व मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों में शामिल 13वें मानवता भलाई कार्य अमर सेवा के अंतर्गत ब्लॉक दारेवाला के गांव गोरीवाला की 78 वर्षीय शांति देवी इन्सां का देहदान कर मानवता सेवा की मिसाल कायम की। रविवार को उनके निधन के उपरांत उनकी पार्थिव देह को चिकित्सा एवं शोध कार्यों के लिए श्री धन्वंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सेक्टर 46-बी, चंडीगढ़ को दान किया गया। देहदानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में साध-संगत, रिश्तेदार व सेवादार उपस्थित रहे। Sirsa News

    उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी गोरीवाला गांव से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को सात शरीरदान हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार शांति देवी इन्सां का रविवार को अचानक देहांत हो गया। उनके मरणोपरांत पुत्र प्रकाश चंद इन्सां व बृजलाल इन्सां ने ब्लॉक जिम्मेवारों से संपर्क कर माता की अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए देहदान की प्रक्रिया संपन्न करवाई। इलाही नारा लगाकर पार्थिव देह को एंबुलेंस में रखा गया।

    सैकड़ों की संख्या में साध-संगत ने गगनभेदी नारे लगाए

    सैकड़ों की संख्या में साध-संगत, रिश्तेदारों एवं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने गगनभेदी नारों के साथ गांव की गलियों से होते हुए एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। बेटा-बेटी एक समान शिक्षा के तहत शरीरदानी की बेटियों कौशल्या देवी इन्सां, जसविंदर कौर इन्सां, सरोज इन्सां व वीरपाल इन्सां ने माता की अर्थी को कंधा देकर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।

    ब्लॉक प्रेमी सेवक अनिल इन्सां ने बताया कि शांति देवी इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम-शब्द की अनमोल दात प्राप्त की थी। उनका पूरा परिवार मानवता भलाई कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है। शांति देवी इन्सां अपने पीछे दो बेटे व दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

    सरपंच प्रतिनिधि जयपाल सिंह बग्गी ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में शरीरदान जैसे कार्य समाज की बड़ी आवश्यकता हैं। ऐसे परिवार प्रशंसा के पात्र हैं जो रूढ़िवादी सोच को त्यागकर मानवता की सेवा में आगे आ रहे हैं। Sirsa News