पेरिस (एजेंसी)। भारतीय एथलीट शरद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत और मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक जीता। मंगलवार देर रात हुई स्पर्धा में शरद कुमार ने ऊंची कूद टी63 के फाइनल में मुकाबले में 1.88 मीटर की छलांग लगाकर पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता। यह शरद कुमार का दूसरा पैरालंपिक पदक था। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 1.83 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता था। अमेरिका के एजरा फ्रेच ने 1.94 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मरियप्पन थंगावेलु ने ऊंची कूद टी63 के फाइनल में 1.85 मीटर की छलांग लगाते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ वह लगातार तीन खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पैरा-एथलीट बन गये है। उन्होंने रियो 2016 में 1.89 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक और टोक्यो 2020 में 1.86 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता था।
ताजा खबर
जिला अस्पताल में रेबीज का खौफनाक मामला 40 वर्षीय युवक की मौत- हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखते ही हड़कंप
संपर्क में आए सभी को लगाए...
Turkish Oil Tanker Attack: रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर ड्रोन हमला, जहाज हुआ नष्ट
Black Sea Tanker Attack: ...
सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी पड़ रही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी
ट्रामा सेंटर को छोड़कर कि...
Andhra Pradesh Accident Update: आंध्र प्रदेश बस हादसे को लेकर सरकार ने हेल्पलाइन नंबर किये जारी
Markapuram Bus Accident U...
आईपीएल में ‘अधूरे’ कैच के बारे में कप्तानों को सावधान किया गया
मुंबई (एजेंसी)। आईपीएल टी...
Crude Oil Price Hike: मिडिल ईस्ट तनाव से उछला कच्चा तेल, फिर 100 डॉलर पार, बाजार में बढ़ी चिंता
Crude Oil Price Hike: मि...
आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी तीन मंजिला मकान से कूदे, पति की मौत, पत्नी घायल
छपरा (एजेंसी)। बिहार में ...
सीआईके ने एलईटी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जाँच में कश्मीर में दस स्थानों पर छापे मारे
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-क...















