हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home खेल शरत कमल को मि...

    शरत कमल को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

    Sharath Kamal Achanta

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी और दो बार के राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट अचंत शरत कमल (Sharath Kamal Achanta) को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर को शरत कमल सहित 30 खिलाड़ियों एवं सात कोचों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। केंद्र सरकार ने पुरस्कार समिति की सिफारिश और उचित जांच के बाद खिलाड़ियों, कोचों और चुनिंदा संस्थाओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

    मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शरत कमल ने 16 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी और वह पिछले 24 वर्षों से टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शरत कमल इस दौरान राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण सहित 13 पदक जीत चुके हैं। इनमें से दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक एकल प्रतियोगिता में आया है। उन्होंने हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुष एकल में सोना जीतने के साथ-साथ अपनी मिश्रित युगल जोड़ीदार श्रीजा अकुला के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था, जबकि उनकी अगुवाई में पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी सोना हासिल किया था।

    इन खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार

    मंत्रालय ने बताया कि डिस्कस थ्रो एथलीट सीमा पूनिया, त्रिकूद एथलीट एल्डोज पॉल, ट्रैक एंड फील्ड एथलीट अविनाश मुकुंद साबले, युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय, मुक्केबाज अमित और निकहत जरीन, शतरंज ग्रैंडमास्टर भक्ति कुलकर्णी और आर प्रागनानंदा को इस साल अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अनुभवी हॉकी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का, जूडोका सुशीला देवी, कबड्डी खिलाड़ी साक्षी कुमारी, लॉन बाउल खिलाड़ी नयन मोनी सैकिया, मल्लखंब खिलाड़ी सागर कैलास ओवलकर, निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन और ओमप्रकाश मिथरवाल, श्रीजा अकुला, भारोत्तोलक विकास ठाकुर, पहलवान अंशु मलिक और सरिता एवं वुशु खिलाड़ी परवीन, पैरा शटलर मानसी जोशी और तरुण ढिल्लों, पैरा तैराक स्वप्निल पाटिल और बधिर शटलर जर्लिन अनिका जे भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here