हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजारों ...

    शेयर बाजारों में सुनामी , सेंसेक्स 2200 , निफ्टी 586 अंक नीचे

    Sensex and Nifty fell on Monday as well

    येस बैंक और कोरोना वायरस का असर | Share Market

    मुंबई (एजेंसी)। येस बैंक और कोरोना वायरस के प्रभाव (Share Market : Sensex and Nifty plummeted) से देश के शेयर बाजार उबर नहीं पा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकार्ड गिरावट, कोरोना वायरस के पैर पसारने और येस बैंक की संकट की खबरों से देश के शेयर बाजारों में सोमवार को सुनामी आ गई।

    • सेंसेक्स 2200 अंक और निफ्टी करीब 600 अंक का गोता लगा गए।
    • अपराह्न 1300 बजे के कारोबार में सेंसेक्स 2203.83 अंक अर्थात 5.86 प्रतिशत की गिरावट।
    • 36000 हजार अंक से नीचे आ गया।
    • फिलहाल सेंसेक्स 35372.79 अंक पर है।
    • निफ्टी में भी चौतरफा बिकवाली का जोर रहा ।

    इसके बाद मामूली सुधार से 36427.44 अंक हो गया। यह स्तर शुक्रवार के बंद की तुलना में करीब 1150 अंक नीचे है। निफ्टी भी कारोबार के प्रारंभ से ही बिकवाली के दबाव में रहा और 332 अंक नीचे 10657.95 अंक पर आ गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 लाल और चार हरे निशान में थे। पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल रही थी और शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर बीएसई का सेंसेक्स 893.99 अंक और निफ्टी भी 289.45 अंक लुढ़क कर क्रमश: 37,576.62 और 10,979.55 अंक पर बंद हुआ।

    • 2020 में 1 जनवरी से लेकर अब तक सेंसेक्स करीब 12.53% गिर चुका है।
    • 1 जनवरी को सेंसेक्स 41,306 अंकों पर था।
    • 9 मार्च को सेंसेक्स 36,128 अंकों पर आ चुका है।
    • अंकों की बात करें तो सेंसेक्स 5,178 अंक नीचे जा चुका है।
    • निफ्टी 1,602 अंक नीचे जा चुका है।
    • 1 जनवरी को निफ्टी निफ्टी 12,182 अंकों पर था।
    • 9 मार्च को निफ्टी 10,580 अंकों पर पहुंच चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।