हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिकोहाबाद पुल...

    शिकोहाबाद पुलिस ने ऑटो लूटने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तीन साथी फरार

    Firozabad News
    गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक थ्री व्हीलर बरामद किया गया।

    लूटे हुए ऑटो के इंजन को डलवा लिया था अपने ऑटो में | Firozabad News

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। अपर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे थाना शिकोहाबाद पुलिस (Shikohabad Police) द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त नीतेश कुमार कठेरिया पुत्र स्व. कन्हई लाल निवासी ग्राम चितावली थाना शिकोहाबाद हाल पता मकान न0 312 पानी की टंकी के पास काशीराम कालोनी शिकोहाबाद को एटा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। Firozabad News

    गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक थ्री व्हीलर बरामद किया गया। जिसने अपने सह अभियुक्तगणो अभिषेक कठेरिया निवासी काशीराम कालोनी शिकोहाबाद, शिवम नागर पुत्र कमलेश निवासी काशीराम कालोनी तथा राहुल दिवाकर पुत्र गुड्डू निवासी काशीराम कालोनी शिकोहाबाद मूल पता ग्राम भारौल थाना अराँव जिला फिरोजाबाद के साथ मिलकर उक्त ऑटो चोरी किया था। उक्त तीनों सह अभियुक्त जो मौके से भाग गये। गिरफ्तार नीतेश को मा0न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। Firozabad News

    थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त नीतेश कठेरिया ने बताया है कि करीब दो-ढाई महीने पहले उसने और उसके साथी जो आज मौका पाकर भाग गये है, ने मिलकर इटावा से एक आटो को छीना था। उस आटो में लूटे हुए आटो का इन्जन निकालकर लगवा लिया था। उस लूटे हुए आटो के अन्य सामान को भी मैने राह चलते लोगो को बेच दिया था शेष बची बॉडी व अन्य सामान को सिरसागंज के पास हाईवे किनारे फैक दिया था। पुलिस फरार अभियुक्तगण अभिषेक कठेरिया, शिवम नागर तथा राहुल दिवाकर को जल्द पकड़ेगी। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– कैराना में यमुना के पानी का ‘तांडव’, सहपत में तटबंध टूटा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here