हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शिव सेना नेता...

    शिव सेना नेता के घर पर पैट्रोल बम से हमला

    Ludhiana News
    Ludhiana News: मीडिया से बात करते हरकीरत खुराना व सीसीटीवी फुटेज में बम फैंकते असामाजिक तत्व।

    पहले भी हो चुके हैं अन्य नेताओं पर हमले | Ludhiana News

    • तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

    लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। Petrol Bomb Attack: बीती रात करीब 3.45 बजे कुछ अज्ञात बाईक सवारों ने शिव सेना हिन्दू सिख विंग के राष्ट्रीय प्रधान हरकीरत सिंह खुराना के घर पर पैट्रोल बम से हमला किया गया। हमले की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में बाईक सवार साफ दिखाई दे रहे हैं। तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी शिव सेना भारतीय नेता योगेश बख्शी के घर के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने बोतल में भरा डीजल या पैट्रोल फैंक दिया था। जिससे बड़ा धमाका हुआ था। Ludhiana News

    हरकीरत सिंह खुराना ने बात करते कहा कि अज्ञात विदेशी नंबरों से अक्सर धमकी भरी कॉलस आ रही हैं। बीती रात भी इस धमाके से पहले धमकी भरी कॉल आई थी। दो दिनों से लगातार कुछ असामाजिक तत्व मुझे फोन पर धमकियां दे रहे थे। हमले के बाद शनिवार सुबह करीब 9.15 बजे से अज्ञात नंबर से मैसेज आया। खुराना ने कहा कि पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी उनके संपर्क में हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। हमलावरों ने 15 दिनों में यह दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। Ludhiana News

    इससे पहले शिव सेना भारतवंशी नेता योगेश बख्शी के घर के बाहर कांच की बोतल में डीजल या पैट्रोल भरकर ऐसा ही धमाका किया गया था। पुलिस प्रशासन को इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए। योगेश बख्शी हमला मामले में करीब 5 दिन पहले पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं इस मामले में एसीपी राजेश शर्मा ने मीडिया से बात करते बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Fire: घर में लगी आग, कीमती सामान जलकर राख, जानी नुक्सान से बचाव

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here