हमसे जुड़े

Follow us

32.7 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश 3rd Grade Tea...

    3rd Grade Teacher Transfer: ग्रेड थर्ड टीचर्स को झटका : नई पॉलिसी से होंगे ट्रांसफर!

    Ashok Gehlot
    ग्रेड थर्ड टीचर्स को झटका : नई पॉलिसी से होंगे ट्रांसफर!

    3rd Grade Teacher Transfer: जयपुर। राजस्थान में ट्रांसफर के इंतजार में बैठे ग्रेड थर्ड टीचर्स का अपने ट्रांसफर को लेकर इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा- राजस्थान सरकार टीचर्स के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी लाने की तैयारी में है क्योंकि यह एक बहुत बड़ी समस्या है। इसलिए उक्त पॉलिसी आने के बाद ही ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर किए जाएंगे। गहलोत ने कहा कि चुनाव से पहले बीमार टीचर्स को राहत जरूर दी जाएगी। मुख्यमंत्री का आगे कहा- लोग कहते हैं कि मैं और वसुंधरा राजे मिले हुए हैं। बताओ कहां मिले हुए हैं? मेरे सब कामों को उन्होंने बंद कर दिया।

    जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- ‘‘शिक्षा विभाग में लगभग ढाई लाख सिर्फ ग्रेड थर्ड टीचर हैं। उनकी अपनी अलग तरह की समस्याएं हैं। हमें वापस बुलाओ। अपने जिले में लेकर आओ। जब भर्ती होती है, तब जिले की भर्ती होती है। तब कैंडिडेट्स कहते हैं कि बाड़मेर या जैसलमेर भी चला जाऊंगा। कोई कहता है- मैं तो सीकर जाऊंगा। किसी को झुंझुनूं तो किसी को अलवर जाना है। उसके बाद वह अपने गृह जिले में जाने की मांग करता है। यह बहुत बड़ी समस्या है। इसलिए हम शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी तैयार कर रहे हैं।’’

    उन्होंने आगे कहा- ‘‘थर्ड ग्रेड टीचर्स के मुद्दे पर मैं आप सभी का सहयोग चाहूंगा। अगर सरकार चुनाव से पहले 20 या 30 हजार के ट्रांसफर कर भी देती है तो उससे आप लोग खुश हो जाएंगे लेकिन वह गलत होगा। क्योंकि बिना पॉलिसी ट्रांसफर मेरे ख्याल से नहीं होने चाहिएं। हर टीचर के नॉलेज में यह होना चाहिए कि उसका ट्रांसफर इस पॉलिसी के तहत इतने वक्त में हो सकेगा।’’ 3rd Grade Teacher Transfer

    मुख्यमंत्री ने कहा- ‘‘गुजरात और महाराष्ट्र में ट्रांसफर पॉलिसी बनी हुई है। मैंने कल्ला जी से भी कहा है। आप इस पॉलिसी की अच्छे से स्टडी कीजिए। इसके बाद भी कोई टीचर कैंसर, किडनी जैसी बीमारी से परेशान है या विकलांग है तो अपने स्तर पर देख लीजिए। उन्हें अभी कर दीजिए। बाकी पॉलिसी बन जाए। उसके बाद ही ट्रांसफर किए जाने चाहिए। अगर स्कूल खाली हो जाएंगे, तो सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि, टीचर्स की भी बदनामी होगी।’’

    यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways: सुनहरी मौका! हरियाणा रोडवेज में लगें कंडक्टर! अभी करें आवेदन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here