हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ आप को झटका, ब...

    आप को झटका, बठिंडा (ग्रामीण) से विधायक रूपिंदर कौर रूबी का इस्तीफा

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका मिला है। बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस्तीफा किस वजह से दिया है। उन्होंने इस्तीफे की जानकारी राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को दी है। इस संबंध में उन्होंने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को टैग किया है।

    उन्होंने इस्तीफा देते हुए लिखा, ‘राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रही हूं. कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. रूपिंदर कौर रूबी, विधायक, बठिंडा ग्रामीण। वहीं दूसरी ओर पार्टी के किसी बड़े नेता की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। रूपिंदर कौर रूबी किस पार्टी का रूख करेंगी अभी ये भी साफ नहीं है। वहीं सूत्रों के कहना है कि आम आदमी पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश जरूर करेगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।