हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बुराड़ी फांसीक...

    बुराड़ी फांसीकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 6 बार की थी फांसी लगाने की प्रैक्टिस

    Shocking, Disclosure, Case

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत के मामले जिस तरह से रोजाना नए-नए खुलासे हो रही हैं, ससे यह मामला अजीब होता जा रहा है। देश ही यह दुनिया का दुर्लभतम मामला बनता जा रहा है, जब एक ही परिवार के लोगों ने इस तरह आत्महत्या की हो।

    इसमें हैरानी की बात है कि परिवार के दो किशोरों से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के लिए मौत की यह पूरी प्रक्रिया (अनुष्ठान) जश्न के जैसा था। जारी ताजा सीसीटीवी फुटेज को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे घर में मौत को गले नहीं लगाया जाने वाला हो, बल्कि कोई शादी-समारोह हो। फांसी के लिए स्टूल, रस्सी आदि खरीदने के दौरान सबके चेहरों पर खुशी नजर आ रही है।

    इतना ही नहीं, यह भी पता चला है कि भाटिया परिवार ने आत्महत्या वाली रात से पहले करीब 6 दिन तक फांसी पर लटकने की प्रैक्टिस की थी। यह भी पता चला है कि प्रैक्टिस के दौरान सभी के हाथ खुले रहते थे। वहीं, हादसे यानी 30 जून की रात को सिर्फ ललित और उसकी पत्नी टीना के हाथ खुले थे और बाकी सबके हांथ बंधे हुए थे।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।