मास्को (Varta)। साइबेरिया के केमरोवो शहर में रविवार को एक शॉपिंग मॉल में लगी आग के कारण कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। रूसी समाचार एजेंसियों ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से आज इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसियों के मुताबिक आग के कारण मॉल में फंसे हुये 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस शॉपिंग मॉल में सिनेमाघर, रेस्तरां और कई दुकानें हैं। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार मास्को से 3,600 किलोमीटर दूर केमरोवो शहर के ‘विंटर चेरी माॅल’ की चौथी मंजिल पर आग लग गयी जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में आग से बचने के लिए कुछ लोग मॉल की खिड़कियों से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही मॉल से धुंऐ का गुब्बारा निकलते हुए भी दिखा। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
ताजा खबर
Strike: 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर छह दिन से धरना जारी
नर्सिंग स्टाफ ने थालियां ...
फिरोजपुर में ओलावृष्टि, आसमान में दिखीं दो सतरंगी इंद्रधनुष
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप स...
दशमेश पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रज...
फर्जी डिग्री पर अल्ट्रासाउंड कर रहे ‘मुन्नाभाई’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
आप यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी
आप यूथ विंग पूरे पंजाब के...
अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मा...
Kairana Road Accident: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी गम्भीर
डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक के पि...
डीके कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे स्काउट-गाइड के त्रिदिवसीय शिविर का समापन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















