हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जींस पेंट की ...

    जींस पेंट की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग

    फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना में जोधेवाल बस्ती नजदीक कैलाश नगर रोड पर एक जींस की पैंट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है। जैसे ही फैक्ट्री में आग लगी तो फैक्ट्री में काम कर रहे वर्करों में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री वर्करों का शोर सुन इलाके के लोग एकत्र हो गए। बताया जा रहा है आग लगने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आग की सूचना इलाका निवासियों ने दमकल विभाग को दी। घटनास्थल पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है फैक्ट्री में आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी।

    यह भी पढ़ें:–वायरस से संक्रमित हुई इंग्लैंड टीम

    इलाका के लोगों ने भी आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए। फैक्ट्री के मालिक केशव वर्मा ने बताया कि उनकी जीन बनाने की फैक्ट्री है। युवराज इंटरनेशनल नाम से फैक्ट्री है। केशव ने बताया बुधवार को जब वह फैक्ट्री पहुंचे और पाठ पूजा करने लगे इतने में कारीगरों की चिल्लाने की आवाजें आने लगी। उन्होंने तुरंत फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। केशव मुताबिक 70 से 80 कर्मचारी काम करते हैं। सभी सुरक्षित हैं। फैक्ट्री का काफी माल राख हो गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here