हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश उत्तरकाशी हिम...

    उत्तरकाशी हिमस्खलन में शुभम की भी मौत

    Uttarkashi Avalanche

    नैनीताल (एजेंसी)। उत्तरकाशी के द्रोपदी डांडा में हुए हिमस्खलन (Uttarkashi Avalanche) में नैनीताल के शुभम सांगुड़ी की भी मौत हो गयी है। शुभम का शव बरामद कर लिया गया है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उत्तरकाशी में पांच दिन पहले हुए हिमस्खलन में नैनीताल निवासी शुभम भी लापता बताया जा रहा था। शुभम उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से पर्वतारोहण का अग्रिम प्रशिक्षण ले रहा था। वह पिछले महीने दस सितम्बर को उत्तरकाशी पहुंचा था।

    कैसे हुआ हादसा

    चार दिन बाद उनका दल पर्वतारोहण अभियान के लिये गया था। इस दौरान दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में शुभम भी लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि राहत दल की ओर से कल सात शवों को खोज निकाला गया। उसमें शुभम का शव भी है। शवों को हेलीकाप्टर से मातली लाया गया। परिजनों की ओर से शव की शिनाख्त की गयी। नैनीताल के जिलाधिकारी डीएस गर्ब्याल ने शुभम की असामयिक मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने बताया कि शुभम के शव को उत्तरकाशी जिला प्रशासन की ओर से परिजनों को सौंप दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here