हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी श्यामसिंह बने...

    श्यामसिंह बने कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी, अमरदीप मौर्य सीओ सदर

    Kairana News
    Kairana News: श्यामसिंह बने कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी, अमरदीप मौर्य सीओ सदर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसपी शामली ने कैराना व शामली सदर सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। सीओ सदर श्यामसिंह को कैराना सर्किल की कमान सौंपी गई है, जबकि कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य को सदर सर्किल भेजा गया है। Kairana News

    मंगलवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर जनपद के दो पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने करीब 25 महीने से कैराना सीओ के पद पर तैनात अमरदीप मौर्य को शामली सदर के सर्किल की कमान सौंपी है, जबकि शामली सदर सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामसिंह को कैराना सीओ बनाया गया है। वहीं, चर्चा है कि विगत 09-10 अगस्त की रात्रि गांव झाड़खेड़ी में अधिवक्ता समेत दो घरों में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर पाने में नाकाम रहने पर सीओ पर तबादले की गाज गिरी है। विदित रहे कि सोमवार को चोरी की घटना के खुलासे की मांग को लेकर सैनी समाज के लोगो ने करीब छह घंटे तक तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Snake Bites: स्कूल में सांप के काटने के 9वी कक्षा के छात्र की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here