मां ने किया बेटे को याद
- पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री किंग सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब सब्सक्राइबर 20 मिलियन पार
अमृतसर। पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की बादशाहत मरने के बाद भी बरकरार है। हत्या के साढ़े 10 महीनों बाद यू-ट्यूब पर मूसेवाला के सब्सक्राइबर 9 मिलियन बढ़ चुके हैं। इतना ही नहीं, 4 दिन पहले रिलीज हुआ गीत ‘तेरा नां’ को 23.6 मिलियन (2 करोड़ से ज्यादा) लोग सुन चुके हैं। रिलीज के बाद से ही यह गीत यू-ट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है।
मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे के याद करते हुए 20 मिलियन सब्सक्राइबर होने पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा- बधाई शुभप्रीत पुत्त, हमारे 20 मिलियन सब्सक्राइबर होने पर तेरे और भी बहन-भाई हमारे साथ जुड़ गए हैं।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को बेरहमी से हत्या (Sidhu Moosewala) कर दी गई थी। घटना के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला के लिए लोगों की हमदर्दी इतनी अधिक बढ़ी कि उन दिनों सब्सक्राइबर 11 मिलियन हो गए। साढ़े दस महीनों में सिद्धू मूसेवाला ने दो गीतों रछ और श्अअफ को रिलीज किया था। तीसरे गीत के लॉन्च होते ही सिद्धू मूसेवाला के सब्सक्राइबर 20 मिलियन के पार हो गए। यह गिनती सलमान खान, ए.आर. रहमान और दिलजीत दुसांझ के यू-ट्यूब सब्सक्राइबर से 6 गुणा अधिक है।
वीर नायक हरि सिंह नलवा पर आधारित था दूसरा गाना | idhu Moosewala)
दूसरा गाना श्अअफ गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 8 नवंबर को लॉन्च हुआ था। इस गीत को रिलीज होने के बाद अभी तक 44 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
सिद्धू मूसेवाला ने यह गाना पंजाब के वीर नायक और महान योद्धा हरि सिंह नलवा पर गाया था। सरदार हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे। महान लड़ाके हरि सिंह नलवा ने पठानों के विरुद्ध कई युद्धों का नेतृत्व किया और महाराजा रणजीत सिंह को जीत दिलाई थी।
रछ हुआ था बैन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद 23 जून को रछ गाना रिलीज किया गया था। जिसमें मूसेवाला ने पंजाब के पानी के मुद्दे को उठाया था। 72 घंटों में इस गीत को 2.7 करोड़ व्यूज मिल गए थे। जिसके बाद इस गीत को भारत में बैन कर दिया गया।
6 साल म्यूजिक इंडस्ट्री पर रहे काबिज
28 साल की उम्र और 6 साल के म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर के साथ ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 6 साल उन्होंने किंग आॅफ म्यूजिक इंडस्ट्री के तौर पर गुजारे। 2022 में सिद्धू मूसेवाला की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर थी। इतना ही नहीं, 2020-21 में उन्होंने 3.02 करोड़ रुपए सिर्फ इनकम-टैक्स के तौर पर ही सरकार को दिए थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।