हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश Sidhu Musewal...

    Sidhu Musewala father: सिद्धू मूसेवाला के पिता को राजस्थान से धमकी, ‘लारेंस बिश्नोई का नाम मत लेना, नहीं तो जल्द मार देंगे’

    Sidhu-Musewala-father

    चंडीगढ़। दिवंगत पंजाबी कलाकार सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह (Father Balkaur Singh) को एक और धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। धमकी देने वाले ने Lawrence Bishnoi का नाम न लेने की बात कही है नहीं तो उसे जल्द ही मार दिया जाएगा। यह खुलासा खुद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने किया है।

    बलकौर सिंह ने आज आरोप लगाया कि उन्हें एक बार फिर ईमेल से धमकी दी गई कि उन्हें जल्द ही मार दिया जाएगा। मूसेवाला के पिता ने आरोप लगाया, “मुझे राजस्थान से ईमेल से धमकी मिली है कि मुझे जल्द ही मार दिया जाएगा, इसलिए लॉरेंस बिश्नोई का नाम न लें।”

    गौरतलब हैं कि इससे पहले भी बलकौर सिंह ने (Sidhu Musewala father) आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी दी गई थी जिसमें कहा गया था कि 25 अप्रैल से पहले उनकी हत्या कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वह क्या गलत कर रहे हैं। क्या उन्हें अपने बेटे का केस नहीं लड़ना चाहिए? उन्हें 18, 24 और 27 फरवरी को धमकी दी गई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here