हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश पुलवामा में स...

    पुलवामा में सुरक्षा बलों का घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू, इंटरनेट निलंबित

    Latehar News
    Jharkhand Encounter: सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, 5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर
    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के छिपे हाेने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने आज तड़के पुलवामा में कंगन दादूर्स में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया।
    Search Operation
    सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी निकास मार्गों को सील कर दिया और घर-घर में तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि अब तक आतंकवादियों के साथ सामना नहीं हुआ है। इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की रिपोर्ट है।इस बीच, इलाके में अफवाहों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गयी है। निकटवर्ती क्षेत्रों में विरोध- प्रदर्शन की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।