हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More

    Jan samman Video Contest: सीकर के बनवारी लाल ने जीते 1 लाख

    Jan samman Video Contest
    जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के विजेता प्रथम, द्वितीय, तृतीय

    कॉन्टेस्ट लाया राहत का नया दौर | Jan samman Video Contest

    जयपुर। Jan samman Video Contest: जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर उम्र के लोग वीडियो कॉन्टेस्ट में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है और ईनाम जीत रहे है। प्रदेश के प्रत्येक कोने से प्रतिदिन हजारों वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ अपलोड कर रहे हैं। हर दिन प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं के घर ख़ुशी की लहर दौड़ रही है। साथ ही 100 प्रदेशवासियों को एक हजार रूपये की धनराशि का प्रेरणा पुरस्कार मिल रहा है। Jan samman Video Contest

    मंगलवार, 11 जुलाई के जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के जारी परिणाम में नेछवा, जिला सीकर के 42 वर्षीय श्री बनवारी लाल को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसमें उन्हें एक लाख रुपये की राशि दी जायगी। बनवारी ने महंगाई राहत कैंप से सम्बंधित वीडियो बनाया तथा ईनाम के रूप में एक लाख रुपये की राशि मिलने पर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सपने जैसा है। Jan samman Video Contest

    दूसरे स्थान पर रहे खंडार, जिला सवाईमाधोपुर के श्री कनिष्क विजय को 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी। कनिष्क ने इंदिरा रसोई योजना पर वीडियो बना कर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि महंगाई के दौर में इस कांटेस्ट प्रतियोगिता से भी हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। Jan samman Video Contest

    इसी प्रकार निवाई, टोंक जिले के श्री जय सिंह गुर्जर ने 25 हजार रुपये की राशि के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जय सिंह ने इंदिरा रसोई योजना पर वीडियो बना कर ह्लकोई भूखा न सोयेह्व का सन्देश दिया। उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस रचनात्मक कदम से सरकारी योजनाओं की जानकारी गाँव- ढाणी तक पहुँच रही है। साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखा जा सकता है। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सारी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें:– Himachal Pradesh Weather Update: 255 लोगों की मौत के मुंह में फंसी थी जिंदगी… फिर जो हुआ!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here