हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश CBSE Merit Sc...

    CBSE Merit Scholarship: छात्राओं को मिलेंगे 6 हजार रुपए, जल्दी करें आवेदन, निकल न जाए लास्ट डेट!

    CBSE Merit Scholarship
    CBSE Merit Scholarship: छात्राओं को मिलेंगे 6 हजार रुपए, जल्दी करें आवेदन, निकल न जाए लास्ट डेट!

    आवेदन 8 फरवरी तक, 11वीं-12वीं की छात्राएं पात्र

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। बेटियों की बेहतर भविष्य और उनकी शिक्षा के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी- बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इस मुहिम के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति (Single Girl Child Scholarship) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में दूसरी बार बढ़ोतरी करते हुए अब 8 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। बता दें कि ऐसी छात्राएं जो सीबीएसई बोर्ड से 2024 में 10वीं कक्षा पास कर चुकी हैं और 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं। इससे संबंधित अधिकृत गाइडलाइन और पात्रता शर्तों के साथ ऑनलाइन आवेदन फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए हैं। CBSE Merit Scholarship

    इन 2 श्रेणियों में होंगे आवेदन

    एकल बालिका संतान जिसने साल 2024 में 10वीं कक्षा सीबीएसई से उत्तीर्ण की है तथा 11वीं की पढ़ाई सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय से कर रही हो वो मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। ’ साल-2023 में 10वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राएं एकल पुत्री संतान छात्रवृत्ति के नवीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

    यह रहेगी छात्रवृत्ति की पात्रता | CBSE Merit Scholarship Scheme

    ’ अपने माता-पिता की इकलौती संतान।
    ’ सीबीएसई 10वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण।
    ’ 11वीं और 12वीं कक्षा में निरंतर पढ़ाई।
    ’ ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    ’ विदेश में स्थित सीबीएसई स्कूलों के लिए ट्यूशन फीस की राशि
    6,000 रुपये प्रति माह।
    ’ छात्र का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

    एक्सपर्ट व्यू | CBSE Merit Scholarship

    सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर लिंक 8 फरवरी तक उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन के लिए अंकतालिका और स्टांप पर हलफनामे के साथ बैंक खाते का ब्यौरा भी दर्ज किया जाना है। इसमें 500 रुपए प्रतिमाह को दर से कुल 6 हजार रुपए ऑनलाइन ही छात्रा के खाते में जमा करवाए जायेंगे।
    – भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर

    Sirsa Half Marathon: सरसा में इतने किलोमीटर दौड़ने पर मिलेंगे 50 हजार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here