हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    जॉर्जिया में सिंगल इंजन विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

    Plane Crash in Georgia

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में डेकाल्ब-पीचट्री हवाई अड्डे पर सिंगल इंजन वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई। फॉक्स 5 ब्रॉडकास्टर के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई, जब सेसना 210 सिंगल-इंजन विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। संघीय उड्डयन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।