हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश बड़ी खबर सरसा...

    बड़ी खबर सरसा से : गांव तख्तमल में NIA ने की बड़ी छापेमारी

    NIA Raids
    NIA Raids: हरियाणा-पंजाब में एनआईए टीम की बड़ी कार्रवाई! गैंगस्टर व आतंकियों के खंगाले ठिकाने!
    • छापेमारी Nia को गांव तख्तमल से अवैध असला मिलने की सूचना!!
    • Nia के इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व में हुई रेड!!
    • खबर Nia की टीम में करीब 10 अधिकारी कर्मचारी है शामिल।

    सरसा (सुनील वर्मा) सरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। (sirsa nia raid) बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने कालांवाली के गांव तख्तमंल में छापेमारी की है। यह छापेमारी तख्तमल में जग्गा सिंह के यहां की गई है। आपको बता दें कि जग्गा सिंह खिलाफ लूट, हत्या व झगड़ा करने के 15 से अधिक केस दर्ज है।

    क्या है मामला | sirsa nia raid

    एनआईए की टीम ने गांव तख्तमल में रेड की है। यह रेड जग्गा सिंह के घर हुई है। मौके पर जग्गा सिंह मौजूद नहीं था। यह रेड देर रात हुई है। एनआईए की टीम ने उसके परिवार से पूछताछ की है। उसके बाद एनआईए की टीम वापस चली गई है। सिरसा जिले में एनआईए ने की यह पहली रेड है।

    छापेमारी में अवैध असला मिलने की सूचना

    रिपोर्ट के अनुसार छापेमारी में दो नाजायज पिस्तौल व दो बंदूकें बरामद हुई है और 127 से अधिक कारतूस मिले हैं। रेड में 1 लाख 9 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। एनआईए की टीम में 10 अधिकारी मौजूद थे। यह रेड इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व में हुई है।

    टीम ने राजस्थान के संगरिया में भी रेड की | sirsa nia raid

    Nia टीम के इंस्पेक्टर अमित झा के नेतृत्व में इसी टीम ने दूसरी रेड चौटाला गांव के छोटू भाट के घर की। छोटू भाट लंबे समय से जेल में बंद है और उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। यहां तलाशी के दौरान दो वॉकी टॉकी सेट मिले हैं। घर से 27 कारतूस बरामद हुए हैं। लेकिन किसी हथियार की बरामदगी नहीं है। सुबह 3:30 बजे टीम यहां से रवाना हो गई। इस कार्रवाई के दौरान सिरसा पुलिस की टीम भी साथ रही है। सिरसा जिला में एनआईए की पहली रेड है। बताया जा रहा है कि इसी टीम ने राजस्थान के संगरिया में भी रेड की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here