हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी थाना सिरसागंज...

    थाना सिरसागंज पुलिस ने नये आपराधिक कानूनों के प्रति इंदिरा मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल में किया जागरूक

    Sirsaganj News
    Sirsaganj News: थाना सिरसागंज पुलिस ने नये आपराधिक कानूनों के प्रति इंदिरा मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल में किया जागरूक

    सिरसागंज/फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Sirsaganj News: सिरसागंज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा देश में 1 जुलाई 2024 से लागू तीन नये आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना सिरसागंज पुलिस ने गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज, इंदिरा मेमोरियल सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सिरसागंज में संगोष्ठी कर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा देश में 01 जुलाई 2024 से लागू तीन नये आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा

    संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रति छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को जीरो एफआईआर नये प्रावधान, ई-एफआईआर जुड़े बदलाव, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण के प्रावधान, नये अपराध, प्रोद्योगिकी और फोरेंसिक के उपयोग से संबंधित प्रावधान, पीड़ित केन्द्रित प्रावधान, आदि के बारे में जानकारी दी। तथा लागू तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया। जागरूकता अभियान में एसएसआई अजेंद्र सिंह, एस आई विनीत कुमार, महिला एसआई तरुणा सिंह एकता चौधरी महिला कांस्टेबल अर्चना, प्रधानाचार्या मिथिलेश राना, एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। Sirsaganj News

    यह भी पढ़ें:– चीन अंतरिक्ष में चूहों पर करेगा शोध अध्ययन