हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    Gopashtami 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर किया गौ-पूजन

    Gopashtami News
    Gopashtami 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर किया गौ-पूजन

    गोपाष्टमी पर प्रदेश के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की

    ॠङ्मस्रं२ँ३ें्र 2025: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक गौपूजन कर प्रदेश के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने तिलक लगाकर गौमाता को पुष्प अर्पित किए तथा माला पहनाई। मुख्यमंत्री ने गौमाता को गुड़ खिलाकर वस्त्र भी अर्पित किए। Gopashtami News

    शर्मा ने कहा कि गोपाष्टमी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व ही नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की अमर धरोहर है। यह गौमाता के प्रति हमारे आदर, सेवा और संरक्षण की भावना का प्रतीक है। हमारी सरकार गौसंवर्धन, गौशालाओं के उन्नयन तथा गौपालकों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। Gopashtami News