हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश कल्याण नगर की...

    कल्याण नगर की बहनों ने 50 जरूरतमंदों को बांटी स्टेशनरी व 5 को राशन

    Sirsa News
    कल्याण नगर की बहनों ने 50 जरूरतमंदों को बांटी स्टेशनरी व 5 को राशन

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। पावन एमएसजी गुरुमंत्र भंडारे महीने की खुशी में ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों द्वारा प्रीत नगर गली नंबर 12 में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धा भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। नामचर्चा की शुरूआत प्रीत नगर जोन की प्रेमी सेवक बहन अंकिता इन्सां ने पवित्र इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर की। इसके पश्चात अरदास का शब्द बोला गया और कविराज बहनों ने मधुर भजनों के माध्यम से साध-संगत को भाव-विभोर कर दिया। Sirsa News

    इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार बहन विनिता इन्सां व ब्लॉक की जिम्मेवार बहनों ने साध-संगत को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 50 अति जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई, जिसमें कॉपियां, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, ड्रॉइंग बुक, रंग और चॉकलेट शामिल थीं। इसके साथ ही फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद महिलाओं को एक-एक महीने का राशन भी प्रदान किया गया। अंत में सुमिरन कर प्रसाद वितरण के साथ नामचर्चा का समापन किया गया। इस मौके पर विभिन्न जोनों से सच्ची प्रेमी समिति की बहनों सहित बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News