हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Sitamarhi : न...

    Sitamarhi : नूपुर के समर्थक अंकित पर चाकू से 6 बार हमला किया, पुलिस दर्ज की एफआईआर

    Nupur sharma

    सीतामढ़ी (सच कहूँ न्यूज)। नूपुर शर्मा के समर्थक पर बिहार में हमला हुआ है। यह मामला सीतामढ़ी का है, जहां एक युवक को नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर कुछ युवकों ने चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभी तक 2 जनों को गिरफ्तार कर लिया है और नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया है।

    क्या है मामला

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो घायल युवक अंकित झा नानपुर गांव में पान खाने के लिए पानी की दुकान पर आया था। इस केस में पीड़ित अंकित झा के अनुसार, उसने अपने फोन में नूपुर शर्मा का स्टेटस लगाया था और उसे देख रहा था। इतने में ही पीछे से कुछ युवक आए और पूछने लगे क्या देख रहे हो? इस पर अंकित ने कहा कि वो नूपुर शर्मा का सपोर्ट करेगा। इतना कहने पर ही हाथापाई शुरू हो गई।

    6 बार चाकू से किया हमला: अंकित

    अंकित ने मीडिया को बताया कि वो 3-4 लोग थे। इतने में एक युवक ने सिगरेट का धुआं उसके मुंह की ओर फेंका। ऐसे में फिर झगड़ा हो गया और उन्होंने मेरे पर चाकू से 6 बार हमला बोल दिया। उसके बाद 25-30 मुस्लिम लोग आए और उसे बचाकर लेकर चले गए। इसके बाद अंकित को अस्पताल लेकर लोग चले आए। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here