हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कांग्रेस की स...

    कांग्रेस की स्थिति बिना सेनापति के सेना जैसी : रणजीत सिंह

    Ranjit Singh sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी थी वो अपने गलत निर्णयों से पीछे जा रही है। वर्ष 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर ही पंजाब में कांग्रेस को वोट मिले थे। किसी और के नाम के वोट नहीं थे। पंजाब में जैसे ही केबिनेट बनेगी, कैप्टन अगले दिन बगावत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ऐसी सेना हो गई, जिसका कोई सेनापति नहीं। ऐसी सेना की स्थिति भेड़ बकरियों के झुंड के जैसे हो जाती है। कांग्रेस खत्म हो रही है, बिखराव में जा रही है।

    चौ. रणजीत सिंह रविवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद मीडिया कर्मियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने हरियाणा में भी ऐसा ही किया। कभी तंवर को ले आए, कभी सैलजा को ले आए। जो जमीन से जुड़ा आदमी था, उसे काट रहे थे। उन्होंने कहा कि पुराने वक्त में कांग्रेस में चौ. चरण सिंह, चौ. देवीलाल, चौ. बंसीलाल, भजन लाल, मोहन लाल सुखाड़िया, शरद पंवार थे, जिनका बेस था वो सब कांग्रेस छोड़कर चले गए। जिनका जनाधार नहीं और चापलूस किस्म के लोगों को आगे किया।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में जो बनेगा वो फिर टूटेगा। कैप्टन इंतजार कर रहे हैं, वो इस इंतजार में है केबिनेट बनने दो। दस आदमी बनेंगे बाकी नाराज होंगे। उसके बाद देखेंगे कि अकाली दल, बीजेपी, आम आदमी पार्टी किसके समर्थन से सरकार बन सकती है, दो महीने बाद सरकार गिर जाएगी। क्योंकि छह महीने का कार्यकाल रहा है। जैसे ही केबिनेट बनेगी, कैप्टन अगले दिन बगावत करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल बढ़िया सरकार चला रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।