पाकिस्तानी तस्करों से संबंधों का हुआ खुलासा
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: सीमा पार संगठित अपराध के खिलाफ अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को पुलिस ने हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पदार्फाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों से छह अत्याधुनिक पिस्तौल, दुर्लभ तीसस पिस्तौल (तुर्की सीरीज), 60 कारतूस और 3.513 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। Amritsar News
ये तस्कर भारत-पाक सीमा के पास हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति में मदद कर रहे थे। यादव ने बताया कि आरोपी सीमा पार स्थित ‘हैंडलर’ के निर्देश पर काम कर रहे थे। यह एक बड़े संगठित तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है। इस मामले में थाना गेट हकीमा, थाना छहरटा और थाना वेरका में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस नेटवर्क के सभी संपर्कों और पूरे गिरोह को ध्वस्त करने के लिए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से सीमा पार से चल रहे हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। Amritsar News
यह भी पढ़ें:– एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे















