हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इटावा में सड़...

    इटावा में सड़क हादसे में छह मरे, एक घायल

    Accident in Etawah

    इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से पिकअप वाहन पर सवार छह सब्जी विक्रेताओं की मृत्यु हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पक्के बाग के पास मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि के करीब यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुये सड़क के दूसरी ओर आ गया और विपरीत दिशा से जा रहे कटहल लदे पिकअप वाहन पर पलट गया।

    इस हादसे में पिकअप पर सवार छह सब्जी विक्रेताओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल एक विक्रेता को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मरने वाले और घायल सभी सब्जी बेचने वाले बकेवर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया है। उसके चालक और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    यह भी पढ़े – एक जून से टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी 200 नॉन एसी ट्रेनें

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।