हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कश्मीर में आत...

    कश्मीर में आतंकवादियों के छह मददगार गिरफ्तार

    Delhi Police News
    Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में आतंकवादियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर कश्मीर के शोपोर उप जिला में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने मंगलवार के लश्कर तैयबा के आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि चिनार क्रॉसिंग दरपोरा पर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने एक संयुक्त नाका लगाया था। जांच के दौरान तीन लोगों को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा और सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें रूकने के लिए कहा।

    पुलिस ने कहा, ‘संदिग्ध लोगों ने रूकने की बजाय वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों के सतर्क जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, 13 कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।’ पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकवादियों के तीनों सहयोगियों की पहचान सोपोर निवासी अराफात मजीद डार, तौसीफ अहमद डार और मोमिन नजीर खान मूल रूप से सोपोर के निवासी हैं, जो वर्तमान में नातिपोरा श्रीनगर में रहता है के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोग प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी/मददगार हैं और वे आतंकवादियों को साजो-सामान और अन्य तरह की सहायता प्रदान करते रहे थे। इस संबंध में बोमई पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। वहीं एक अन्य अभियान में पुलिस ने बांदीपोरा से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, ‘बांदीपोरा शहर और उसके आसपास के इलाकों में आतंकवादियों के सहयोगियों की गतिविधियों के संबंध में विशिष्ट सूचना के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया है।’

    पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान अष्टांगू बांदीपोरा निवासी गुलाम मोहम्मद, इरशाद हुसैन और सोपोर निवासी आशिक हुसैन के तौर पर हुयी है। इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये लोग प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आतंकवादी गतिविधियों का विस्तार करने के लिए काम कर रहे थे। विशेष रूप से विदेशी आतंकवादियों को मोबाइल फोन और सिम कार्ड सहित अन्य सामग्री सहायता प्रदान कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक पूर्व आतंकवादी है और पहले भी कई बार राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here