हर कस्बे को सरकारी बस सेवा से जोड़ा जाएगा
- पंजाब के हर कस्बे को सरकारी बस सेवा से जोड़ा जाएगा: जुनेजा
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। PRTC New Buses News: पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा ने सोमवार को पंजाबवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते जल्द ही पीआरटीसी के बेड़े में 659 नई बसें शामिल की जाएंगी। चेयरमैन जुनेजा ने कहा कि पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के निदेर्शानुसार आम आदमी पार्टी सरकार का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मिलनी चाहिए।
इसी दिशा में पीआरटीसी के बेड़े में यह बढ़ोतरी पंजाब के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जुनेजा ने बताया कि पहले चरण में बहुत जल्द नई बसों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब के लोगों को समर्पित किया जाएगा और इन्हें विभिन्न मार्गों पर चलाया जाएगा। इन बसों के आने से पंजाब के हर कस्बे को सरकारी बस सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी परिवहन सेवाओं को इतना मजबूत किया जा रहा है कि रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। PRTC New Buses
यह भी पढ़ें:– Children Social Media: मोबाइल और सामाजिक माध्यमों का किशोर मन पर असर















