हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More

    इराक में हवाई हमले में आईएस के छह आतंकवादियों की मौत

    Strike

    बगदाद (शिन्हुआ)। उत्तरी इराक के निनेवेह प्रांत में अमेरिका समर्थित गठबंधन की ओर से किए गए हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के छह आतंकवादियों की मौत हो गयी। इराक सेना ने इसकी जानकारी दी। संयुक्त अभियान कमांड के मीडिया दफ्तर ने बयान जारी कर बताया कि निनेवेह अभियान कमांड की गुप्त सूचना के आधार पर इराक सेना ने मोसुल से 70 किलोमीटर की दूरी पर मखमोर शहर के पास आईएस के आतंकवादियों को घेरकर उनपर हमला किया। बयान में कहा गया है कि सेना ने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के विमान द्वारा हवाई हमला किया जिसमें छह आतंकवादियों की मौत हो गयी। हवाई हमले के बाद सेना ने इलाके की तलाशी ली जहां से उन्होंने छह आतंकवादियों के शव और चार असाल्ट राइफलें बरामद की।