हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आधा दर्जन नका...

    आधा दर्जन नकाबपोश लोगों ने ढाणी में घुसकर की लूट

    Bathinda News
    Bathinda News: पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये लूटकर लुटेरे फरार

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना क्षेत्र से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित चक सात जेआरके में बनी ढाणी में घुसे करीब आधा दर्जन नकाबपोश लोगों ने धारदार हथियारों के बल पर लूट की वारदात अंजाम दे डाली। अज्ञात नकाबपोश घर से नकदी के अलावा कपड़े व मोबाइल फोन लूटकर ले गए। वारदात के समय गृह स्वामी सहित परिवार के चार सदस्य मौजूद थे।

    आधी रात को हुई वारदात से आसपास के इलाके में भय का माहौल पैदा हो गया। गृह स्वामी की रिपोर्ट के आधार पर सदर पुलिस थाना में अज्ञात नकाबपोश लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सुखपाल सिंह (47) पुत्र गुरदास जटसिख निवासी ढाणी सात जेआरके ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी ढाणी मक्कासर से बावरियांवाली ढाणी रोड पर है। Hanumangarh News

    दी जान से मारने की धमकी | Hanumangarh News

    मंगलवार रात्रि को वह, उसका पुत्र आकाश, बेटी सुखप्रीत कौर, बुआ मेलो कौर ढाणी में सो रहे थे। रात्रि करीब 1 बजे 5-6 अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति कापे, लोहे की गुप्ती सहित अन्य धारधार हथियारों से लैस होकर दीवार फांदकर ढाणी में घुसे। ढाणी में सो रहे चारों जनों के गले पर धारधार हथियार रखकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे ढाणी में बने कमरे में ले गए।

    कमरे में रखी अलमारी व सन्दूक से 17200 रुपए, कपड़े एवं तीन मोबाइल फोन लूटकर वहां से फरार हो गए। जाते समय धमकी देकर गए कि अगर कोई कार्रवाई करवाने की कोशिश तो सभी को जान से मार देंगे। सुखपाल सिंह के अनुसार वह इन व्यक्तियों को जानता-पहचानता नहीं है। यह लोग भविष्य में भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(6), 307, 351(3), 189(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल जसवन्त सिंह को सौंपा है। Hanumangarh News

    बीमारी से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here