हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Bambiha Gang: पिस्तौल सहित बंबीहा गैंग के छह गिरफ्तार

    Moga News
    Moga News:

    एक देसी कट्टा 315 बोर दो कारतूस, फॉर्च्यूनर व वरना कार बरामद

    मोगा (सच कहूँ न्यूज)। Bambiha Gang: मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मेहना के बस स्टॉप के पास से गैंगस्टर दविंदर बंबिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पिस्तौल 30 बोर के साथ तीन कारतूस, एक देसी कट्टा 315 बोर दो कारतूस, फॉर्च्यूनर और वरना कार बरामद हुई है। Moga News

    मोगा एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छह लोग अवैध हथियार/गोला-बारूद के साथ किसी अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से ग्राम मेहना के बस स्टॉप पर फॉर्च्यूनर व वरना गाड़ियों के साथ खड़े हैं। मोगा सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह अपने टीम के साथ मौके पर गए और दविंदर बंबीहा गैंग के छह साथियों को तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच कारतूस और एक फॉर्च्यूनर और वरना कार के साथ गिरफ्तार किया। Moga News

    पकड़े गए आरोपी लवप्रीत सिंह, सुनील कुमार बंबीहा गैंग के सहयोगी हैं। वहीं करण, विक्की गांधी, हेमप्रीत चीमा, साहिल शर्मा शालू लवप्रीत सिंह और सुनील कुमार के गैंग में काम करते थे। सारे आरोपी मोगा के रहने वाले हैं। सभी पर थाना मेहना में केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी विक्की गांधी पर मोगा में छह अपराधिक मामले दर्ज हैं। सुनील कुमार पर अलग अलग थानों में 13 केस दर्ज हैं। लाभप्रीत सिंह पर एक आपराधिक मामला दर्ज है। सभी को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। Moga News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: रिश्वत लेते पटवारी व उसका साथी रंगे हाथों गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here