हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पिता-पुत्रों ...

    पिता-पुत्रों समेत छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: भूरा निवासी व्यक्ति ने गांव के ही पिता-पुत्रों समेत छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव भूरा निवासी ईश्वर ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। उसके साथ में छोटे भाई का मेहमान गोपी निवासी ग्राम सलारपुर थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर भी बैठा था। Kairana News

    इसी दौरान गांव के ही जगपाल, वंश, अनुभव, प्रिंस, रेखा व सीमा वहां पहुंचे और उसके साथ में गाली-गलौच करने लगे। गाली-गलौच का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ में मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए भतीजे सुमित, पुत्री प्रियंका व मेहमान गोपी के साथ में भी मारपीट की गई, जिसमें वह, उसका भतीजा, पुत्री व मेहमान को काफी चोटें आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Fire: सोनीपत मे रबड फैक्ट्री में भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here