हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रैपिड एक्शन फ...

    रैपिड एक्शन फोर्स के छह जवान कोरोना संक्रमित

    Coronavirus

    रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में रैपिड एक्शन फोर्स 107 बटालियन के 6 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन सभी को भोपाल के एम्स में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रैपिड एक्शन फोर्स 107 बटालियन के 99 लोगों की कंपनी भोपाल में अपनी ड्यूटी करने के बाद दो जून को वापस बटालियन के मुख्यालय ग्राम हिनोतिया वापस आई। सभी को 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया था।

    coronavirus

    ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ अरविंद चौहान ने बताया कि 13 जून को उन्हीं में से एक ड्राइवर को बुखार एवं सर्दी खांसी की शिकायत होने पर सीआरपीएफ बंगरसिया के अस्पताल में दिखाया गया एवं 15 जून को सैंपल कराया गया 16 जून को उन्हें एम्स भोपाल में एडमिट किया गया। 16 जून को ही एम्स भोपाल से टीम आई और उस ड्राइवर के संपर्क में आने वाले 30 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें से 6 लोग कल पॉजिटिव पाए गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।