हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पंजाब सरकार क...

    पंजाब सरकार का बेटियों को तोहफा

    Chandigarh News
    Chandigarh News: महिलाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं: डॉ. बलजीत कौर

    दूसरी बच्ची के जन्म पर लाभार्थी महिला को दिए जाएंगे 6000 रुपए

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और भलाई के लिए विभिन्न स्कीमें चलाई जा रही हैं। Punjab News

    सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थी महिलाओं (दूध पिलाने वाली माताओं) को दूसरे बच्चे लड़की के जन्म के बाद 6000/- रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत, पहले बच्चे के जन्म के लिए 5000-/रुपए की वित्तीय सहायता गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को दी जाती है। Punjab News

    उन्होंने बताया कि लड़की के जन्म के बाद 6000/- रुपए की वित्तीय सहायता देने से बच्चियों के घट रहे जन्म समय लिंग अनुपात में सुधार होगा, जन्म से पहले लिंग चयन किए जाने वाली प्रथा को भी रोकने में सहायता मिलेगी, दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत में सुधार होगा और बच्चे के पोषण सम्बन्धी तंदुरुस्ती में सुधार करने में मदद मिलेगी।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत 6000/- रुपए का लाभ सीधा लाभार्थियों के बैंक/डाकखाने खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। यह लाभ लेने के लिए पंजाब के सभी आंगणवाड़ी सैंटरों में आंगणवाड़ी वर्करों की तरफ से फार्म भरे जाते हैं। यह लाभ प्राप्त करने के लिए हर लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना और आधार कार्ड का बैंक खाते के साथ लिंक होना लाजिमी है। मंत्री ने आगे बताया कि लाभार्थी घर बैठ कर आॅनलाइन पोर्टल (https://pmmvy.nic.in/) पर अपने आप रजिस्टर्ड करके अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस योजना को पारदर्शी और कुशलता पूवर्क ढंग से पूरा किया जाए। Punjab News

    यह भी पढ़ें:– अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे लाएगा आमजन के जीवन में परिवर्तन: बराला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here